सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप पांच श्रद्धालुओं की मौत, 16 घायल

टकराई पिकअप
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।

आरयू वेब टीम। हरियाणा में मंगलवार को कुंडली- मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो  गया है। जहां एक पिक-अप गाड़ी के सड़क पर खड़े हुए ट्रक से जा टकराई। जिससे छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनपुर मुरैया, मकोया, चांदा और आस- पास के गांवों के करीब 21 ग्रामीण रक्षाबंधन के अवसर पर धार्मिक यात्रा पर निकले थे। ग्रामीण पिकअप से राजस्थान के खाटू श्याम और बालाजी के दर्शन करने के बाद सोमवार शाम मथुरा-वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह पिकअप पलवल सीमा में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर पहुंची। इसी दौरान पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में सवार लगभग सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद पांच श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया, जबकि 16 घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-कार व ट्राले से टकराईं ट्रक, 11 की मौत

वहीं पुलिस ने हादसे में मरने वालों की पहचान विजय सिंह, राजकुमार, रेशमा देवी, कमला देवी और महेश के रूमें की है। वहीं सुनील, श्वेता यादव, सुधा, बीरेश, उमेद, विनोद कुमार, सरला, रूबी, रामसेवक, रवि, वाणी, वीनू, तन्नू, रेखा, गोरा देवी और रेखा घायल हुए हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि वह ट्रक को लेकर मौके से निकल गया। वहीं पिकअप चालक सुधीर के भी फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर  हादसे के कारणों के साथ फरार चालकों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी तेज रफ्तार थार, चार युवकों की मौत, किशोर की हालत गंभीर