SI एग्जाम के लिए बोर्ड ने जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर, अवांछनीय गतिविधियों की दें सूचना

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।

यूपी में ये एग्जाम 14 और 15 मार्च को होने जा रही। जिसमें 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती होनी है। ऐसे में नकल और पेपर लीक जैसी समस्या के हल के लिए विभाग ने परीक्षार्थियों के लिए ईमेल आईडी और वॉट्सएप नंबर जारी किया है। जिसके माध्यम से अभ्यर्थी पेपर लीक गैंग, नकल कराने वाले गैंग से जुड़ी जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड के द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9454457951 और मेल आइडी satarkta.policeboard@gmail.com पर जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSSSC ने घोषित किया लेखपाल-जेई मेंस एग्जाम की डेट

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक ने एक्स पर पोस्टकर कहा है कि। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए तथा पेपर लीक, पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

यह भी पढ़ें- यूपी से तीन IPS अफसर हुए रिटायर, DG बनें एडीजी रेलवे प्रकाश डी.