आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यूपीटीईटी 2026 का फॉर्म आ गया है। लोग उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसका विज्ञापन जारी कर दिया गया है। 27 मार्च से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि 26 अप्रैल की डेट आखिरी है।
परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन में कहा गया कि एक मई तक भरे गए फॉर्म में संसोधन किया जा सकेगा। आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार विज्ञापन 20 मार्च 2026 से आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें- UPSSSC ने घोषित किया लेखपाल-जेई मेंस एग्जाम की डेट
इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना अनिवार्य है। ओटीआर के बाद ही यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन किया जा सकेगा। फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थी दो,तीन और चार जुलाई को परीक्षा देंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए परीक्षा सेंटर बनाए जाएंगे। ताकि अभ्यर्थियों को सुविधा मिल सके। ओटीआर के लिए अभ्यर्थी https://upessc.up.gov.in/ या https://uptet.upessc.org/otr/info वेबसाइट पर जा सकते हैं।




















