गैस सिलेंडर के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा, 11 रुपए लीटर की बढ़ोतरी

पेट्रोल-डीजल

आरयू वेब टीम। महंगाई की मार झेल रही आम जनता की मुश्किल और बढ़ने वाली है। बुधवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद प्रीमियम ईंधन के दाम भी बढ़े हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। बुधवार से लागू हुई इन नई कीमतों ने व्यापारियों और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपिजी सिलेंडर की कीमत 2,078.50 रुपये हो गई है। अलावा अब एक खास तबके की जेब का बोझ बढ़ने वाला है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने खास पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स की कीमतों में बड़ा इजाफा कर दिया है।

ताजा बढ़ोतरी के बाद एक्सपी100 पेट्रोल की कीमत में सीधे 11 रुपये प्रति लीटर की भारी वृद्धि देखी गई है। कल तक जो प्रीमियम पेट्रोल 149 रुपये में मिल रहा था, उसकी कीमत अब बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। यह देश के इतिहास में किसी भी पेट्रोल वेरिएंट की सबसे ऊंची कीमतों में से एक है।

वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन प्रीमियम डीजल की कीमतों में भी उछाल आया है। इसकी कीमत में लगभग 1.50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद दिल्ली में ये डीजल 91.49 रुपये से बढ़कर अब 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, हालांकि सामान्य डीजल के मुकाबले ये बढ़ोतरी कम लग सकती है, लेकिन ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के लिए ये एक बड़ा अतिरिक्त खर्च साबित होगा। महंगाई का यह सिलसिला पिछले कुछ हफ्तों से लगातार जारी है। इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल के दामों में दो से 2.30 रुपये तक की वृद्धि की गई थी।

यह भी पढ़ें- जनता को बड़ा झटका, घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी, उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को भी चुकानी होगी बढ़ी कीमत

दरअसल कई लोग सोच रहे होंगे कि आखिर इन फ्यूल वेरिएंट्स में ऐसा क्या है जो इनकी कीमतें इतनी ज्यादा हैं। एक्सपी100 पेट्रोल देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है। इसे खासतौर पर उन लग्जरी कारों और सुपर बाइक्स के लिए बनाया गया है जिनके इंजन को बेहतर परफॉर्मेंस और पिक-अप की जरूरत होती है।

यह इंजन के अंदर जमा होने वाले कचरे को कम करता है और गाड़ी की लाइफ बढ़ाता है। इस प्रीमियम डीजल को पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है क्योंकि यह कम प्रदूषण (उत्सर्जन) फैलाता है। साथ ही यह सामान्य डीजल की तुलना में बेहतर माइलेज भी देता है, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले वाहनों को फायदा होता है।

यह भी पढ़ें- गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, घरेलू सिलेंडर 60 व कमर्शियल 114 रुपये हुआ महंगा