शेयर बाजार में तेजी से गिरावट, सेंसेक्स 950 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम

शेयर बाजार

आरयू वेब टीम। शेयर बाजार में आज एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी 50 में भी जबरदस्त गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड करना नजर आया। इससे पहले बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 लाल निशान के साथ खुले। उसके बाद इसमें तेजी से गिरावट शुरू हो गई।

बाजार की ओपनिंग के कुछ मिनटों में भी सेंसेक्स 994.20 अंक टूटकर 76.496.36 अंक पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 313.10 अंक टूटकर 23864.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। गुरुवार सुबह भारतीय बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और राष्ट्रीय शेयर बाजार का निफ्टी50 लाल निशान के साथ ओपन हुए। इस दौरान सेंक्सेस 482.15 अंक यानी 0.62 प्रतिशत टूटकर 77014.21 पर खुला, जो बुधवार को 77496.36 अंक पर क्लोज हुआ था।

वहीं एनएसई का निफ्टी50, 181.30 अंक यानी  0.75 फीसदी गिरकर 23996.95 के स्तर पर ओपन हुआ। निफ्टी50 बुधवार को 24177.65 अंक पर बंद हुआ था। इसके अलावा गुरुवार सुबह बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 3.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई। यानी निवेशकों का 3.29 लाख करोड़ रुपये डूब गए।सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में जोमैटो की इटरनल, एक्सिस बैंक और इंडिगो शामिल हैं। बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर आज 2841 शेयरों में ट्रेडिंग चल रही है।

यह भी पढ़ें-युद्ध से शेयर बाजार में हड़कंप, भारी गिरावट के साथ खुला मार्केट

बता दें कि एक दिन पहले ही यानी बुधवार (29 अप्रैल 2026) को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप चार लाख 68 हजार 24 हजार 264.807 करोड़ रुपये था, जो आज सुबह घटकर 4,64,94,563. 66 करोड़ पर आ गया। यानी गुरुवार सुबह निवेशकों की पूंजी में कुल 3,29,701.147 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ ऐलान से शेयर बाजार में हड़कंप, सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश