नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रहे IPS अफसरों को आलोक सिंह DG पद पर प्रोन्नत

आलोक सिंह
आलोक सिंह। (फाइल फोटो)

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। एडीजी कानपुर जोन के पद पर तैनात 1995 बैच के आइपीएस अधिकारी आलोक सिंह को यूपी पुलिस में डीजी के पद पर प्रोन्नति का आदेश जारी कर दिया गया है। आलोक सिंह के डीजी पद पर प्रोन्नत होने के बाद से आईपीएस अधिकारियों की प्रान्नति सूची जारी होगी। जिसमें आइपीएस अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक से एडीजी, उप महानिरीक्षक से महानिरीक्षक, एसएसपी से उप महानिरीक्षक और एसपी से एसएसपी पद पर प्रोन्नत होंगे।

उत्तर प्रदेश के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आइपीएस अधिकारी आलोक सिंह को एक मई से महानिदेशक पद पर प्रोन्नत किया जा रहा है। उनको तत्काल कार्यभार भी ग्रहण करने के निर्देश हैं। मूल रूप से अलीगढ़ के निवासी आलोक सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आइपीएस 12वीं कक्षा के बाद फिजिक्स व मैथ्स के साथ बीएससी किया। अर्थशास्त्र में एमए के बाद मार्केटिंग-फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ली। साथ ही इटली और यूके की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से एडवांस्ड ट्रेनिंग भी की है।

यह भी पढ़ें- UP में 40 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 15 जिलों के बदले DM

आलोक सिंह ने साल 2000 के बाद से सोनभद्र से नक्सलियों के दबदबे का समाप्त करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। वहां के पीएसी कैंप और पुलिस स्टेशनों पर नक्सलियों का कब्जा था। आलोक सिंह ने वहां पर नक्सलियों का खत्म किया। उनको वर्ष 2002 में प्रेसिडेंट का गैलेंट्री पुलिस मेडल मिला। मेरठ में एसएसपी रहते ट्रिपल मर्डर केस खोला था। इसमें 16 वर्ष बाद कोर्ट का फैसला आया जिसमें दस लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। आलोक सिंह को 2020 में गौतमबुद्धनगर का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया। आलोक सिंह ने यहां मॉडर्न, रिस्पॉन्सिव और सिटिजन-ओरिएंटेड पुलिसिंग की नींव रखी।

यह भी पढ़ें- यूपी को मिले 21 नए IAS अफसर, देखें किसे मिली कहां तैनाती