आरयू वेब टीम। लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार बड़ा हादसा हो गया। NH-730 पर सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक-ट्रक में घुस गई, जिसमें सवार दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य कर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल के लिए भर्ती कराया, घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार टाटा मैजिक में 14 सवारियां थीं, जो लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और हाईवे पर अफरा-तफरी फैल गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-कार व ट्राले से टकराईं ट्रक, 11 की मौत
खबर लिखे जाने तक तक छह मृतकों की पहचान की जा चुकी है, जिसमें, पवन पुत्र संतोष निवासी मझरा, मृतक संतोष सगे भाई सोहन, साजे गोयल पुत्र मनिलाल निवासी मिहींपुरवा , जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया, गायत्री वैश्य (44 वर्ष) के रुप में हुई है। गायत्री वैश्य सीतापुर के विजय लक्ष्मी नगर क्षेत्र की रहने वाली थीं और रायबोझा प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। बताया गया कि वह पिछले 11 वर्षों से टैक्सी के माध्यम से विद्यालय आना-जाना कर रही थीं।



















