आरयू ब्यूरो, लखनऊ। अयोध्या के राम मंदिर के करोड़ों के चढ़ावा चोरी मामले में आखिरकार गुरुवार को आठ लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई। जिसके बाद पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पुलिस आज रात तक पूछताछ कर रही थीं।
ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन की लिखित शिकायत पर राम जन्मभूमि थाने में दर्ज की गई इस एफआइआर में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पाण्डेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू को नामजद तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है। आरोपितों के खिलाफ धारा 305, 306, 316(5), 317(4), 317(5), 61, 3(5) बीएनएस व 13(1)(a) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी से जुड़े मामले में तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
वहीं एफआइआर दर्ज होने के बाद बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और बड़ी कार्रवाई कर है आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम रमाशंकर यादव टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, अविनाश शुक्ला करुणेश पांडेय, लवकुश मिश्र, रमा शंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव, मनीष यादव शामिल हैं। जिन आरोपितों के पास से चंदे की रकम बरामद हुई, उनके नाम एफआइआर में दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में गिरफ्तारियों का दायरा बढ़ सकता है।
गौरतलब है कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के दान में चोरी का मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने विशेष जांच का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रकरण की जांच के लिए एसआइटी का गठन हुआ था।




















