श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों की हुई वापसी

टीम इंडिया
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज अगस्त के मध्य में खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआइ ने अब टीम इंडिया के स्क्वाड का  ऐलान कर दिया है। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गज खिलाड़ी टीम में वापसी कर चुके हैं।

इसके अलावा चयनकर्ताओं ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले सारांश जैन को भी मौका दिया है, हालांकि बुमराह के सीरीज में हिस्सा लेने पर एक पेंच फंसा है। बीसीसीआइ ने साफ कर दिया है कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का सिलेक्शन फिटनेस के आधार पर होगा। साथ ही वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट के चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

स्क्वाड में ये नाम शामिल

शुभमन गिल (सी), केएल राहुल (वीसी), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (डब्लूके), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (डब्लूके), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

यह भी पढ़ें- वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया के लिए BCCI ने खोला खजाना, की 131 करोड़ के इनाम की घोषणा

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करने के अलावा बीसीसीआइ ने प्रैक्टिस मैच के बारे में भी जानकारी दे दी है। सात अगस्त को भारत कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगा। अच्छी बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल भी इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे। डब्लूटीसी 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम रहेगी।

यह भी पढ़ें- CSK ने BCCI से की RCB की शिकायत, डोसा-इडली वाले गाने के माध्‍यम से अपमानित करने का लगाया आरोप