आरयू ब्यूरो, लखनऊ। सूबे की राजधानी लखनऊ में Gen Alpha के एक सरकारी स्कूल की बदहाली के मामला ने आज फिर तूल पकड़ा लिया। तीन दिन पहले पारा स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के छात्रों द्वारा शिक्षकों की कमी समेत अन्य समस्याओं के लिए किए गए प्रदर्शन के बाद भी हालात नहीं सुधरने पर आज स्कूल की छात्राओं ने भी बालागंज में सड़क जाम कर घंटों प्रदर्शन किया। सीएम आवास की ओर बढ़ रही छात्राओं की मांग थीं कि मौके पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लखनऊ के जिलाधिकारी को बुलाया जाये।
बारिश के बीच योगी सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की कक्षा छह से 12वीं तक की बच्चियों के बड़े प्रदर्शन की जानकारी लगते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। कुछ ही देर में मौके पर एडीसीपी पश्चिम, एसीपी काकोरी, एसडीएम व सीडीओ मौके पर पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के अधिकारी के घंटों मनाने के बाद बच्चियों को विद्यालय परिसर में वापस भेजा जा सका।
परीक्षा नजदीक, पढ़ाई नहीं
छात्राओं ने अधिकारियों की कारस्तानी बयान करते हुए कहा कि उनके स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी के चलते पढ़ाई नहीं पा रही है, जबकि उनकी परीक्षाएं भी नजदीक ही है। इसके अलावा साफ-सफाई का बुरा हाल, स्कूल के पास ही सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं, जिनमें पानी भर जाने पर वहां गुजरना भी बेहद मुश्किल हो जाता है, लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद स्कूल के अधिकारी कोई सुधार नहीं कर रहें।
इसी से परेशान होकर उनके स्कूल के बच्चों ने तीन दिन पहले भी प्रदर्शन किया था। पारा में सड़क जाम के दौरान योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण खुद मौके पर पहुंचे थे और समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिलाया था, लेकिन उसके बाद भी कुछ नहीं हुआ।
भाईयों को उठा ले गई पुलिस
वहीं कुछ छात्राओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए उनके भाईयों को पुलिस मौके से पकड़कर जबरन ले गयी है, और उनके साथ ही पुलिस ने बहुत गलत बर्ताव किया है। ऐसे में हमारी सुनवाई कहीं नहीं हो रही, अधिकारी बस झूठे आश्वासन दे रहें हैं, यहीं वजह कि वह लोग अब सीधे मुख्यमंत्री या जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्या बताना चाहती हैं, लेकिन बीच के अधिकारी ऐसा भी नहीं होने दे रहें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- लखनऊ में ‘जेन अल्फा’ का प्रदर्शन, स्कूल में शिक्षकों की कमी, भोजन समेत अन्य समस्याओं को सुधारने के लिए पारा में किया सड़क जाम













