नेपाल जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, मौसम की खराबी बनी वजह

लखनऊ डायवर्ट

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। दुबई से नेपाल के पोखरा जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड 1165 को शनिवार शाम लखनऊ में उतारा गया। पोखरा में अचानक मौसम खराब होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट अथॉरिटी से संपर्क किया। शाम करीब 6:53 बजे फ्लाइट को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

बोइंग 737 मैक्स-8 विमान की सामान्य लैंडिंग फ्लाईदुबई की यह उड़ान विमान A6-एफएमयू (बोईंग 737 एमएएक्स 8) से संचालित हो रही थी। उड़ान दुबई (डीएक्सबी) से पोखरा (पीएचएच) के लिए जा रही थी। पोखरा एयरपोर्ट पर खराब मौसम की स्थिति के कारण विमान को लखनऊ की ओर मोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें-  152 यात्रियों को लखनऊ लायी इंडिगो की फ्लाइट खराब मौसम के चलते हुई अयोध्या डायवर्ट

एयरपोर्ट अफसरों के अनुसार फ्लाइट का डायवर्जन केवल गंतव्य एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण किया गया। विमान में किसी तरह की तकनीकी खराबी या आपात स्थिति नहीं थी। लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान ने पूरी तरह सामान्य प्रक्रिया के तहत सुरक्षित लैंडिंग की।

यह भी पढ़ें- 157 यात्रियों को लेकर नेपाल जा रही फ्लाइट को करना पड़ा लखनऊ डायवर्ट