यूपी में छह IAS अफसरों का तबादला, जानें किसे मिली कहां तैनाती

आइएएस का तबादला

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। योगी सरकार ने छह आइएएस अफसरों का तबादला किया है, जबकि एक अधिकारी को प्रतीक्षारत किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आजमगढ़ और आगरा के मुख्य विकास अफसरों  (सीडीओ) को भी बदला गया है।

इसके अलावा चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग और राजस्व परिषद से जुड़े अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। जारी लिस्ट के मुताबिक धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाया गया है।

वहीं राकेश कुमार पटेल को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में नियुक्ति दी गई है। जबकि कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें-  यूपी में 19 IPS अफसरों का तबादला, बाराबंकी-बागपत व गाजीपुर समेत दस जिलों के बदले कप्तान

साथ ही राजेश कुमार अपर आयुक्त, आगरा मंडल से विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाए गए हैं। जबकि आइएएस प्रतिभा सिंह मुख्य विकास अधिकारी, आगरा से अपर आयुक्त, आगरा मंडल बनाई गई हैं।

इसके अलावा अमित कुमार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), कानपुर देहात से मुख्य विकास अधिकारी, आगरा बनाया गया है। वहीं देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज से प्रतीक्षारत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी में 15 IAS अफसरों का तबादला, 23 PCS अधिकारियों की भी बदली कुर्सी, देखें लिस्‍ट