उत्‍तराखंड: हेलिकॉप्टर क्रैश में बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे पांच श्रद्धालुओं व पायलट की दर्दनाक मौत, शव बरामद

हेलिकॉप्टर क्रैश

आरयू वेब टीम। उत्तराखंड में जोशीमठ के पास आज एक बड़ा हादसा हो गया। बद्रीनाथ धाम दर्शन कर श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। जिसमें पांच श्रद्धालु व पायलट समेत कुल छह लोग की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू अभियान चलाते हुए लाशों को पहाड़ों के बीच से बरामद कर लिया गया है। हादसे की वजह खराब मौसम होने के बाद भी श्रद्धालुओं से भरे हेलीकॉप्‍टर उड़ाने को माना जा रहा है, हालांकि अधिकारी जांच के बाद वजह साफ होने की बात कह रहें हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक ट्रांस भारत कंपनी का हेलिकॉप्टर, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर VT-HCX बताया गया है, बद्रीनाथ धाम से दर्शन कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के मारवाड़ी क्षेत्र के पास चाई गांव की पहाड़ी के नजदीक हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी सामने आई। हादसे में सभी श्रद्धालुओं की जान चली गई। घटना की सूचना पाकर जिला प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू अभियान चलाते हुए शवों को ढूंढा निकाला, हालांकि अधिकतर शव जलने की वजह से काफी बुरी हालत में थे।

वहीं इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले पांच यात्रियों की पहचान प्रथापा, अरुण सालुंके, शंकरगौड़ा वीजी, सुधीर के और एचएस नागाराजा के रूप में हुई है। वहीं, हेलिकॉप्टर के पायलट की पहचान हिमांशु के तौर पर बताई गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है।

यह भी पढ़ें- गंगोत्री के पास क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, छह श्रद्धालुओं की मौत

हादसे पर एविएशन अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ से एक बजकर 14 मिनट पर टेक ऑफ हुआ था। जब ये जोशीमठ रैली क्रॉस कर रहा था तो हमारे ट्रैकिंग सिस्टम से अचानक लापता हो गया। हमें उसका ट्रैकिंग करना और लोकल इंफॉर्मेशन भी कुछ रिसीव नहीं हो रही थी। सूचना के अनुसार, पैसेंजर मैनिफेस्ट के हिसाब से टोटल छह लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे। पायलट के अलावा जो पांच लोग थे वो सभी बैंगलोर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश के सियांग में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश