INDIA ब्लॉक की रैली में बोले राहुल गांधी, ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर भेजा जाएगा जेल’

राहुल गांधी
चलो दिल्ली रैली को संबोधित करते राहुल गांधी।

आरयू वेब टीम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाकर जेल भेजा जाएगा। उन्होंने हाल के चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी का आरोप लगाया।

राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के बिना न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने वर्तमान पदों पर पहुंच पाते। उन्होंने अपनी इस बात को दोहराया कि उनकी भविष्यवाणियां अक्सर सच होती हैं। इस बीच देश में आर्थिक असमानता पर भी चिंता व्यक्त किया। साथ राहुल ने ये उजागर करते हुए कि किसानों, युवाओं और मजदूरों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं, और धन कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित है।

हम तो मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग

सा ही अपने संबोधन में राहुल गांधी ने साफ किया कि विपक्ष का यह लड़ाई किसी नफरत पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा, “हम मोदी, शाह या ज्ञानेश कुमार से व्यक्तिगत नफरत नहीं करते, हम तो मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं। लेकिन इन्होंने संविधान और लोकतंत्र पर हमला किया है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

15 प्रतिशत मतदाताओं को चुनावी सूची से हटाया गया

कांग्रेस सांसद ने विशेष रूप से मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और कर्नाटक के राज्य विधानसभा चुनावों, साथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों में ईवीएम और मतदाता सूची में बदलाव के माध्यम से कथित वोट हेराफेरी का जिक्र किया। साथ ही यह भी दावा किया कि 2024 के चुनावों के बाद 15 प्रतिशत मतदाताओं को चुनावी सूची से हटा दिया गया था, इसे ‘चोरी का चुनाव’ करार दिया।

मुझे बुरा लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं आपको बता रहा हूं, ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते हैं। मुझे बुरा लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं और रात को सो नहीं पा रहे हैं। लेकिन उन्होंने सबसे बड़ा अपराध किया है- देश की आवाज और उसकी आत्मा को दबाने का प्रयास किया है। लेकिन हम नफरत या दुश्मनी रखने वाले लोग नहीं हैं। हम प्यार करने वाले लोग हैं। हम इस देश में फिर से प्यार और भाईचारा वापस लाना चाहते हैं। यह विरोध प्रदर्शन किसी एक पार्टी या नेता का नहीं है। यह एक संयुक्त विरोध प्रदर्शन है। यह भारत का विरोध है, भारत की आवाज है।

यह भी पढ़ें- मंच से बोले कांग्रेस सुप्रीमो खड़गे, SIR के खिलाफ प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई, EVM बैन करने की मांग भी उठाई

दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के एसआइआर के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, महबूबा मुफ्ती,  और अखिलेश यादव समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-चलो दिल्ली किसी एक पार्टी का नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च, राहुल की जनता से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील