CM योगी ने छठ पर दिया सूर्य को अर्घ्य, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं

छठ पूजा
छठ पूजा पर सूर्य को अर्घ्य देते सीएम योगी व डिप्टी सीएम।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छठ के तीसरे दिन रविवार को लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने छठ पूजा में शामिल होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- नवनियुक्त सब-इंस्पेक्टर्स को नियुक्ति पत्र दे सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले सैफई सिंडिकेट था हर भर्ती पर हावी

छठ पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। दोनों नेताओं ने श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा कर पर्व की शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने छठ महापर्व को भारत की प्राचीन परंपरा, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक बताया। इस पर्व में सूर्य देव और प्रकृति की उपासना का विशेष महत्व माना जाता है।

संतान की खुशहाली के लिए कठिन व्रत

साथ ही योगी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए कठिन व्रत रखती हैं। लखनऊ के विभिन्न घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की। लक्ष्मण मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिली।

की सुख-शांति की प्रार्थना

वहीं छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रतियों ने पूरे विधि- विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर पूजा की पारंपरिक सामग्री, सजे हुए सूप और फलों से भरे दउरा आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं ने परिवार के सदस्यों के साथ छठी मैया की पूजा की और सुख-शांति की प्रार्थना की। लक्ष्मण मेला मैदान में भी शाम के समय बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

यह भी पढ़ें- पुनर्मिलन समारोह में बोले CM योगी, सैनिक कभी नहीं होता सेवानिवृत्त, सिर्फ बदलती है वर्दी