आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उन्नाव मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस प्रकरण में अब परतें खुल रही हैं और उनकी पार्टी इस पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए मजबूती से लड़ेगी।
यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के संदिग्ध एक्सिडेंट पर प्रियंका ने उठाएं कई सवाल तो मायावती ने जताई हत्या की आशंका
प्रियंका गांधी ने अपने अधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर यह दावा किया, ‘‘उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। अब परतें खुल रही हैं तथा भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे।
यह भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने इंदिरा गांधी से की प्रियंका की तुलना, बोले संभालनी चाहिए कांग्रेस की कमान
यहां बताते चलें कि बीते रविवार को हुए कथित सड़क दुर्घटना में पीड़िता की मौसी, चाची और ड्राइवर की मौत हो गई। पीड़ित महिला और उसके वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मामले में मुख्य आरोपी हैं।
यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप कांड: भाजपा मुख्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना सम्भव नहीं।
अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है।
कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। ये लड़ाई हम मज़बूती से लड़ेंगे। #UnnaoKiBeti pic.twitter.com/C8VldDXj3W
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 31, 2019