अशोक मित्तल के बाद AAP के कैबिनेट मंत्री के घर व अन्य ठिकानों पर ED की छापेमारी

ईडी की रेड

आरयू वेब टीम। आम आदमी पार्टी के नेता आशोक मित्तल के बाद पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। ईडी टीम शुक्रवार को लुधियाना में संजीव आरोड़ा के घर पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास और अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी। सूत्रों की माने तो ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। ईडी ने गुरुग्राम, चंडीगढ़, लुधियाना और जालंधर में एफईएमए के तहत 13 परिसरों में तलाशी ली गई। इसमें संजीव अरोरा, हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के आवास और कार्यालय शामिल थे।

यह भी पढ़ें- AAP सांसद अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड, राघव चड्ढा की जगह मिली थी जिम्मेदारी

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने आज पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोरा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों की जांच के तहत तलाशी ली। एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य जगहों की छानबीन की। आप नेता अरोरा के घर पर 2024 में भी ईडी ने छापा मारा था। तब ईडी ने एक बयान में कहा था कि अरोरा और कुछ अन्य संस्थाओं से जुड़ी कंपनियों ने आवासीय परियोजनाओं के लिए इंडस्ट्रियल जमीन के कथित दुरुपयोग से राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाया और काली कमाई की।

बता दें कि बुधवार को ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर और उनकी निजी यूनिवर्सिटी में रेड की थी। उनके घर पर ईडी की रेड आज सुबह ही खत्म हुई मगर उनकी निजी यूनिवर्सिटी में अभी भी ईडी की जांच की जा रही।

यह भी पढ़ें- AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्ढा का पद, सचिवालय को नोटिस भेजकर कहा, उन्हें न दें बोलने