AAP ने यूपी में विस्‍तार के लिए बनाएं आठ जोन, अध्यक्ष व प्रभारी के नामों का किया ऐलान

मीडिया को जानकारी देते संजय सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने यूपी को आठ जोन में बांटकर संगठन का विस्तार करने का फैसला लिया है। आप की तरफ से बुधवार को जोन के अध्यक्ष और प्रभारी के नामों की घोषणा की। साथ ही आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में संगठन का विस्तार तेजी से चल रहा है। सात हजार वार्ड के प्रभारी बन चुके हैं।

आज गोमतीनगर कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने बताया कि तीन हजार वार्ड कमेटी बन चुकी है। पूरे उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला प्रभारी बनाने का अभियान शुरू कर रही है। आप सांसद ने बताया कि शिक्षक प्रकोष्ठ प्रो. डीएनएस यादव को अध्यक्ष, अजय गुप्ता को महासचिव, एपी सिंह को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और बीएन खरे को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

आप सांसद ने कहा कि तीन जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ विशेष आंदोलन करने जा रहे हैं। आप की यूथ विंग और छात्र संघर्ष समिति आंदोलन करेगी। भिक्षा मांगकर सांकेतिक रूप से आंदोलन किया जाएगा। साथ ही ये भी बताया कि एक जुलाई से आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखाओं की शुरुआत की जायेगी। आप के लोग इस शाखा को चलाने का काम करेंगे। आशुतोष सेंगर, अभिषेक सुनील, बृजलाल लोधी, सायना सिद्दीकी, जनक प्रसाद और संदीप कुमार की राज्य स्तरीय कमेटी तिरंगा शाखा के आयोजन को देखेगी। 75 जिलों में 500 स्थानों पर शाखा होगी। एक हजार लोगों ने वेबसाइट पर तिरंगा शाखा में शामिल होने की सहमति दी है।

यह भी पढ़ें- AAP ने गुजरात के पदाधिकारियों का किया ऐलान, किशोरभाई देसाई को दी राज्‍य की कमान
इन्‍हें मिलेगी जिम्‍मेदारी

वहीं पश्चिमी प्रांत में अध्यक्ष सोमेन्द्र ढाका, ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी, बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ, बुंदेलखंड प्रांत के अध्यक्ष विवेक जैन, रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष मो. हैदर, अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष सूरज प्रधान, पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव, काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी होंगे।

जोन में बौद्ध प्रांत के प्रभारी डा. अनुराग मिश्रा, रुहेलखंड प्रांत के प्रभारी नदीम अशरफ जायसी, अयोध्या प्रांत के प्रभारी विकास पटेल, पूर्वांचल प्रांत के प्रभारी अभिनव राय होंगे। प्रेसवार्ता के दौरान निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह और इंजीनियर इमरान लतीफ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- AAP ने गुजरात के पदाधिकारियों का किया ऐलान, किशोरभाई देसाई को दी राज्‍य की कमान