बरेली जाने वाले AAP नेताओं को रोकने पर बोले संजय सिंह, यूपी में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना भी है बंद

हाउस अरेस्ट
बरेली जाने से आप नेताओं को रोकती पुलिस।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। बरेली में हुई हिंसा में पीड़ितों से मिलने व मामले की जांच करने के लिए राजनीतिक दल कोशिश में लगे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता लखनऊ से बरेली के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर ही रोक दिया। कुछ को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इसको लेकर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा पर है।

उधर, दिल्ली और गाजियाबाद से निकलने वाले नेताओं को भी हाउस अरेस्ट किया गया। आप नेता सरबजीत मक्कड़ और नदीम अशरफ हाउस अरेस्ट किए गए, जबकि इमरान लतीफ को पार्टी कार्यालय पर रोका गया और यहां पुलिस तैनात रही। आप ने इसके खिलाफ विरोध जारी रखने का ऐलान किया है।

वहीं सांसद संजय सिंह ने कहा कि, ”यूपी में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना भी बंद है। बरेली पीड़ितों से मिलने की भी अनुमति नहीं है। न कोई आदेश न कानून। यूपी में नफरत फैलाने और गुंडागर्दी की छूट है।” साथ ही कहा कि उनके नेताओं को बिना किसी आदेश के रोका गया है। इसमें बौद्ध प्रांत के अध्यक्ष इमरान लतीफ, अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष विनय पटेल, अभिषेक सिंह, वंशराज दुबे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली जाने से पहले सपा नेता माता प्रसाद पांडेय लखनऊ व संभल में सांसद बर्क हाउस अरेस्ट

इससे पहले सपा ने एक 14 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बरेली के लिए नियुक्त किया। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में ये दल लखनऊ के लिए निकलता, इससे पहले ही इससे जुड़े नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। सांसद इकरा हसन समेत जो नेता घर से निकले, उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया गया था। अब आम आमदी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल को भी पुलिस ने रोक दिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली जा रहे चंद्रशेखर आजाद हाउस अरेस्ट, सांसद का आरोप योगी सरकार चाह रही सच छिपाना