आप सांसद संजय सिंह ने BJP के चुनावी घोषणा पत्र को बताया घिसा-पिटा रिकॉर्ड

घिसा-पिटा रिकॉर्ड

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र में किये गये वादों को झूठा बताते हुए कहा है कि ये भाजपा का घिसा-पिटा रिकॉर्ड है, जिसे सुनते-सुनते लोग थक चुके हैं। ये संकल्प पत्र नहीं धोखा पत्र है। जो 2014, 2017 में 2019 में यूपी की जनता खा चुकी है। अब वो इनको जवाब देगी।

बुधवार को संजय सिंह ने मीडिया से कहा कि भाजपा ने यूपी में पांच वर्षों में ने रोजगार दिया, किसानों को धोखा दिया है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ों रुपये बकाया है। प्रयागराज में छात्रों को दौड़ाकर पीटा गया। सुहागिन महिलाओं ने सिर मंडवाकर प्रदर्शन किया। भाजपा की कथनी-करनी में जमीन आसमान का फर्क है। जिसको उत्तर प्रदेश की जनता जानती है।

विकास को बहुत पीछे ले गई भाजपा सरकार

वही आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के संकल्प पत्र में हर वर्ग के लिए बात कही गई है जो बिलकुल झूठ है। किसी वर्ग के लिए पांच साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया। प्रदेश के विकास को बहुत पीछे ले जाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। उनको आने वाले समय में जनता जवाब देगी।

यह भी पढ़ें- UP में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, किसानों को मुफ्त बिजली पढ़ाई में तेज छात्राओं को स्कूटी देने समेत किए कई वादे

प्रदेश अध्‍यक्ष ने हमला जारी रखते हुए कहा कि भाजपा वाले नारी सुरक्षा की बात करते हैं और लगातार सरकार में पांच सालों तक महिलाओं का अपमान करने का काम किया गया है। घोटाले करने वाली सरकार ने पांच सालों में क्यों नहीं बनवाए पिंक बूथ, कहां लगवाए सीसीटीवी, महिला शौचालयों के बारे में पांच सालों में क्यों नहीं सोचा। होली व दीपावली पर उनको अब महिलाओं को दो सिलेंडर देने की याद आ रही है। कड़े शब्दों में सभाजीत सिंह ने भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल की निंदा की है और विधानसभा चुनाव में जनता उनको उनकी करनी का जवाब देगी।