दो चांद लगाएंगे पृथ्वी के चक्कर, इसी महीने आएगा नया चांद

मिनी मून
प्रतीकात्‍मक फोटो।

आरयू वेब टीम। अंतरिक्ष की दुनिया में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। वैज्ञानिकों की मानें तो धरती को एक अस्थाई छोटा सा चांद मिलने वाला है। ये खगोलीय घटना इसी महीने होने वाली है। आसान भाषा में कहें कि अगल दो माह पृथ्वी के दो चांद रहेंगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि सात अगस्त को एक क्षुदग्रह 2024-पीटी पांच खोजा गया था। यह पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में फंसेगा और पृथ्वी के चक्कर लगाएगा।

इस घटना से वैज्ञानिकों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण को और अच्छे तरीके से समझने की ताकत मिलेगी। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने इसकी जानकारी दी है।वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मिनी-मून आकार में करीब दस मीटर का है। यह इसी महीने के अंत में 29 सितंबर को धरती के गुरुत्वाकर्षण में प्रवेश करेगा। इसके बाद वह 25 नवंबर तक पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाएगा।

वहीं पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से निकलर 25 नवंबर को क्षुदग्रह सूर्य की परिक्रमा करने चला जाएगा। क्षुद्रग्रह 2024 पीटी पांच पृथ्वी के समान कक्षाओं वाली नियर अर्थ ऑब्जेक्ट का हिस्सा है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस एस्टेरॉयड की कम स्पीड और पृथ्वी के करीब आना गुरुत्वाकर्षण को अस्थाई रूप से रास्ता बदलने की इजाजत देगा। इससे छोटा बन जाएगा। इसे दूर से देखना मुमकिन नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- आज इस तरह देख पाएंगे दुनिया की सबसे बड़ी खगोलीय घटना, एक ही रेखा में दिखेंगे पांच ग्रह

बता दें, इससे पहले भी पृथ्वी पर छोटे चांद रहे हैं। वैज्ञानिकों को 2024 पीटी पांच की मदद से अंतरक्षि चट्टानों के बारे में जानकारी मिलेगी, जो पृथ्वी के चक्कर लगाते हैं। ऐसे क्षुदग्रह, जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बच नहीं पाते और कुछ समय तक पृथ्वी की परिक्रमा करते हैं, इसे मिनी मून कहा जाता है। मिनी मून बहुत छोटे और तेज होते हैं। इस वजह से उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल होता है। कई वैज्ञानिक इसे मिनी मून मानने से सहमत नहीं हैं।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर में देखी गई अद्भुत खगोलीय घटना, रिंग ऑफ फायर की तरह नजर आया सूर्य ग्रहण