तमिलनाडु: समुद्र तट पर मृत मिली विशालकाय ब्‍लू व्‍हेल, मौके पर जुटी भीड़, पोस्‍टमॉर्टम में ये बात आयी सामने

विशालकाय ब्‍लू व्‍हेल

आरयू वेब टीम। देश में कभी-कभी ऐसी घटना भी हो जाती है, जो लोगों को बेहद चौंका देती है। ऐसा ही रविवार को तमिलनाडु के रामनाथपुरम के समुद्र तट पर हुआ। यहां आज लोगों ने हजारों किलों वजनी एक विशालकाय ब्‍लू व्हेल शार्क देखी तो कुछ देर में मौके पर भीड़ जुट गयी लोग व्‍हेल के शव की फोटो व वीडियो बनाने लगे। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों को व्‍हेल के शव से दूर कर वहीं पर उसका पोस्‍टमॉर्टम कराया।

वहीं इस बारे में वन रेंज अधिकारी सिकंदरधर बाशा ने मीडिया को बताया कि वेलिनोक्कम बीच पर एक ब्लू व्हेल का शव आज सुबह मिला था। इसका पोस्‍टमॉर्टम किया गया है। पोस्‍टमॉर्टम इस दौरान डॉक्‍टरों ने पाया है कि ब्‍लू व्‍हेल का किसी बड़े जहाज से टकराने के चलते एक्सिडेंट हुआ होगा। जिसके चलते इसकी मौत हो गयी होगी और फिर समुद्र की लहरों की वजहें से यह किनारे तक पहुंची।

यह भी पढ़ें- लखनऊ जू पहुंची सैण्‍ड स्‍टार फिश, एनीमोन व नीली डैमासेल, जानें इनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

अधिकारियों के अनुसार इतने विशाल शरीर को कही ले जाना बेहद मुश्किल काम था इसलिए दुर्लभ ब्‍लू व्‍हेल के विशालकाय शव को मशीनों की सहायता से समुद्र तट पर गहरा गड्ढा कराने के बाद उसमें दफन कर दिया गया है।

इसके अलावा वन अधिकारी सतीश ने मीडिया को बताया कि व्हेल शार्क का पल्क और मन्नार की खाड़ी में मिलना आमबात नहीं हैं, पिछले चार सालों में केवल चार व्हेल शार्क ही देखी गईं हैं। इससे पहले भी शार्क के शव को समुद्र के तट पर दफन किया गया है।

यह भी पढ़ें- ब्‍लू व्‍हेल ने फिर ली छात्र की जान, सुसाइड नोट पढ़कर उड़ गए परिजनों के होश

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे दुर्लभ जीवों को पकड़ना 1972 के वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है, जिसके तहत तीन से सात साल तक की जेल हो सकती है।

यह भी पढ़ें- किसी दरिंदे से कम नहीं टाइगर फिश, करती है मगरमच्‍छ का शिकार