आरयू ब्यूरो लखनऊ। दिल्ली सीएम के निर्देश के बाद आखिरकार यूपी में भी ये व्यवस्था लागू होने वाली है।
इस संबंध में श्रम विभाग ने रविवार को अहम बैठक की। बैठक में श्रम विभाग ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही श्रम विभाग ने अन्य कई बड़े फैसले किए हैं।
श्रम विभाग की बैठक में फैसला लिया गया कि उत्तर प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए। साथ ही अलग-अलग शिफ्ट में ऑफिस खोलने का फैसला भी लिया गया है। हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का फैसला प्रदेश के बड़े संस्थानों में लागू होगा। यह फैसला औद्योगिक इकाइयों में भी लागू किया जाएगा।
इस बदलाव के लिए श्रम विभाग ने गाइडलाइन जारी की गई है। जिसके तहत, अलग-अलग शिफ्ट में ऑफिस खोलने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- राजधानी पहुंचा पेट्रोल-डीजल की मार का असर, सीएम रेखा ने कहा, कर्मी करेंगे हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम; एक दिन मनायेंगे No व्हीकल डे
गौरतलब है कि दस मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद 13 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अफसरों के साथ एक बैठक की थी। बैठक में 50 से ज्यादा कर्मचारियों वाली कंपनियों में हफ्ते में कम से कम दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर जोर दिया गया था। ऐसा इसलिए किया गया था, ताकि सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो, ट्रैफिक जाम घटे और पेट्रोल-डीजल की भी बचत हो।