अभी नहीं मिलने वाली राहत, आने वाले दिनों में और कहर बरपाएगी गर्मी

लू की चेतावनी
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। देश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी गर्मी लगातार बढ़ती जा रही। दोनों ही देश वर्तमान में 40 से 50 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का सामना कर रहे हैं। गर्मी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। हालांकि गर्मी से फिलहाल राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

इन सबके बीच स्कॉटलैंड के मौसम विज्ञानिक के स्कॉट डंकन ने एक बड़ी चेतावनी दे दी है। स्कॉट डंका ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि खतरनाक और और झुलसाने वाली गर्मी भारत और पाकिस्तान की ओर फिलहाल बढ़ रही है।

स्कॉट डंकन के मुताबिक अप्रैल में तापमान रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ जाएगा। इसके अलावा उच्चतम तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। स्कॉट डंकन ने तो यह भी दावा कर दिया है कि पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। दोनों ही देशों में गर्मी काफी पहले शुरू हो गई थी, मार्च में ही इसकी शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी, इस बार गंगा के मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से कम पड़ेगी गर्मी, इन राज्यों में चढ़ेगा पारा

साथ ही स्कॉट डंकन ने एक ग्राफिक्स भी साझा किया है, जिसमें दुनिया के इस हिस्से में बढ़ती गर्मी को दर्शाने की कोशिश की गई है। स्कॉट डंकन ने दावा किया है कि जैसे-जैसे हमारा ग्रह गर्म होता है हीट वेव और ताकतवर होता जाता है। भारत और पाकिस्तान के तापमान में 19वीं सदी के बाद बड़ा बदलाव भी आया है।

दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है, लेकिन बृहस्पतिवार तक भीषण गर्मी की संभावना नहीं है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को दी। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला ने रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य से दो डिग्री कम है।

यह भी पढ़ें- UP: मार्च में ही सितम ढा रही गर्मी, नहीं दिख रहे राहत के आसार, मौसम विशेषज्ञों ने बताई वजह