आरयू ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को नए विक्षोभ के असर से यूपी में आंधी बारिश का दाैर शुरु होने वाला है। माैसम विभाग ने गुरुवार को सीतापुर, कानपुर देहात समेत प्रदेश के 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार हवाएं, आंधी-बारिश के साथ ओला गिरने का अलर्ट जारी किया है। इन हवाओं की रफ्तार 40 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है।
साथ ही तराई और पश्चिमी यूपी समेत 56 जिलों में ओलावृष्टि और बूंदबांदी की भी संभावना जताई गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि 11 जून से यूपी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से 13 जून तक यूपी के विभिन्न इलाकों में तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र में गरज चमक और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, एटा अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरेया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा हमीरपुर, झांसी, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है।




















