अफगानिस्तान में मस्जिद में जुमे की नमाज के बीच बम ब्लास्ट, 75 की मौत, कई घायल

नमाज के बीच बम ब्लास्ट
फाइल फोटो।

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। अफगानिस्तान में तालिबान राज आने के बाद से ही अस्थिरता का माहौल है। इन सबके बीच शुक्रवार को शिया समुदाय को निशाना बनाकर बड़ा ब्लास्ट किया गया, जिसमें करीब 75 लोगों के मारे जाने व कई लोगों के घायल होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि मस्जिद में हर जगह लोगों के क्षत-विक्षत शव नजर आ रहे थे। हालांकि प्रशासनिक स्तर से अभी तक मारे जाने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। वहीं स्थिता को देखकर मरने वालों की संख्या में एजाफा होना तय माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह धमाका अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत में शिया समुदाय से जुड़े एक मस्जिद में हुआ है अफगानिस्तान में मस्जिद में हुए बम धमाके के संबंध में सुरक्षा अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद में जुमे की नमाज चल रही थी, जिस कारण से वहां तीन सौ से ज्यादा लोग नमाज के लिए जमा हुए थे। इस बम धमाके में कई लोग गंभीर रूप  से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- काबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले का अमेरिका ने ISIS के ठिकानों एयर स्ट्राइक कर लिया बदला

अफगानिस्तान के सूचना और संस्कृति के डिप्टी मंत्री जबीउल्ला मुजाहिद ने तुलु न्यूज से धमाके की जानकारी दिते हुए बताया कि, आज दोपहर में कुंदुज के खानाबाद बंदार इलाके में शिया मस्जिद को निशाना बनाते हुए बम ब्लास्ट किया गया। इसमें हमारे देश के कई लोग शहीद हुए और कई घायल हुए हैं। ये बम ब्लास्ट कुंदुज के सैयद अबाद इलाके में हुआ है।

कुछ देर बाद लोगों की चीख पुकार मच गई। उसके बाद लोग क्षत विक्षत दर्द से तड़पते देखे गए। मीडिया में आ रही तस्वीरों को देखकर ब्लास्ट के भयावता का अंदाजा लगाया जा सकता है। विस्फोट में मस्जिद के भी परखचे उड़ गए हैं। मस्जिद में हर जगह लाशें बिछी दिख रही हैं, लेकिन हताहतों की सही जानकारी अभी तक नहीं दी है। फिलहाल अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

गौरतलब है कि, अफगानिस्तान में बम धमाके होना कोई नई बात नहीं है। यहां तालिबानी हुकूमत से पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इससे पहले भी काबुल की ईदगाह मस्जिद में बम धमाका किया गया था। जिसमें कई लोगों की जान गई थी और बहुत से लोग घायल हुए थे।