अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में बड़ा आतंकी हमला, 35 लोगों की मौत, 80 आतंकी भी मारे गए

बुर्किना फासो

आरयू इंटरनेशनल डेस्क। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में दिल दहला देने वाली एक घटना हुई है। आतंकी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई है, जबकि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। घटना की पुष्टि देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने की है।

राष्ट्रपति ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर कर दी। राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने रक्षा और सुरक्षाबलों की “बहादुरी और प्रतिबद्धता” की प्रशंसा करते हुए कहा, “इस बर्बर हमले में 35 नागरिक पीड़ितों की मौत हुई, उनमें से ज्यादातर महिलाएं थीं।”

यह भी पढ़ें- बलूचिस्‍तान के कैथोलिक चर्च पर आतंकी हमला, आठ की मौत, 44 घायल

वहीं संचार मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रेमिस डंडजिनौ ने कहा कि मरने वालों में 31 नागरिक महिलाएं हैं और लगभग बीस सैनिक घायल हुए। राष्ट्रपति ने 48 घंटे का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों के एक बड़े गुट ने सैन्य अड्डे और अरबिंदा में आम नागरिकों पर एक साथ हमला किया। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुए इस हमले में सात जवान मारे गए हैं। हमले में कई नागरिकों और 80 आतंकी मारे गए हैं। पिछले पांच साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।

घटना के बाद सेना कि सुबह की छापेमारी में मोटर बाइकों पर दर्जनों जिहादियों को मार गिराया गया और कई घंटे तक चली मुठभेड़ में आतंकवादियों को वापस खदेड़ दिया। किसी भी समूह ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली, लेकिन बुर्किना फासो में जिहादी हिंसा को अलकायदा और इस्लामिक स्टेट दोनों समूहों से जुड़े आतंकवादियों पर दोषी ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें- काबुल में आतंकी हमला, 24 की मौत 42 घायल