यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम का मिजाज
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। गर्मी और लू का प्रकोप झेल रहे उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। सोमवार शाम से इसका असर शुरू होगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से 23 जून तक चक्रवाती तूफान से 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। साथ ही मौसम विभाग की ओर से कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर प्रदेश में चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात से आगे बढ़ चुका है। अब इस तूफान ने अपना कहर उत्तर प्रदेश में भी दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

इसके अलावा मानसून 21-22 जून से पूर्व भारत के बचे हिस्से में पहुंचने के लिए स्थिति अनुकूल है। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश के दस जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। तीन दिन तक उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित प्रदेशभर में दिन-रात गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जल्दी होगी। इससे पहले प्रयागराज, कानपुर, बनारस, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, झांसी में बारिश की चेतावनी जारी की गई। 40 की रफ्तार से आंधी चलेगी। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी भी फिलहाल बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ सहित प्रदेशभर में दिन-रात गर्मी का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया लू का यलो अलर्ट