सेहत का खजाना है सर्दियों में मिलने वाला शरीफा, डाइट में शामिल करने पर मिलेंगे कई फायदे

शरीफा के फायदे

आरयू वेब टीम। शरीर के लिए बेहद जरूरी मिनरल होता है आयरन। जो अगर शरीर में कम हो तो इसकी कमी से एनीमिया जैसी समस्या हो सकती है। साथ ही थकान, चक्कर आना और मांसपेशियों में दर्द जैसी समस्याएं भी होती हैं। ऐसे में डाइट में आयरन से भरपूर चीजें शामिल करना बहुत जरूरी हो जाता है। आयरन की कमी दूर करने के लिए आपको ऐसे फल खाना चाहिए, जिनमें आयरन होता है। काफी ज्यादा आयरन खासकर सर्दियों में मिलने वाले शरीफा में पाया जाता है। जो आयरन से भरपूर एक ऐसा सुपरफूड है।

शरीफे में विटामिन सी के साथ-साथ आयरन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए जानते हैं आयरन की कमी में शरीफा कैसे करेगा मदद। शरीफा में आयरन की मात्रा अन्य फलों की तुलना में काफी अधिक होती है। सौ ग्राम शरीफा में 6.7 मिलीग्राम आयरन होता है, जो रोजाना आवश्यकता का लगभग 36 प्रतिशत हिस्सा है। शरीफा को रोजाना खाने से शरीर में आयरन की कमी पूरी हो जाती है। इससे एनीमिया जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-विटामिन D के लिए ले रहें ज्यादा धूप तो हो सकता है खतरनाक, जानें इसका सही तरीका

इसके अलावा शरीफे में कई प्रकार के विटामिन्स और खनिज पाए जाते हैं जो इसे एक सुपरफूड बनाते हैं। शरीफा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और एंटीऑक्सिडेंट का काम करता है। विटामिन ए आंखों, हड्डियों और रोग प्रतिरोधक तंत्र के लिए फायदेमंद होता है।

इतना ही नही शरीफा एक ऐसा ही सुपरफूड है, जिसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और खनिज जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ह्रदय रोगों से बचाते हैं। रोजाना शरीफा खाने से धमनियों को साफ रखने में मदद मिलती है। ह्दय रोगों का खतरा कम रहता है।

यह भी पढ़ें- बीमारी, तनाव के कारण शरीर में आइ सूजन से लड़ने में मदद करते हैं ये विटामिन व सप्लीमेंट