अखिलेश का भाजपा पर वार, किसानों पर लाठियां बरसाने को बताया सरकार का आतंकी हमला

कोरोना के बहाने

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए शनिवार को कहा है कि किसानों पर इतना अन्याय कभी नहीं हुआ। अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर आंसू गैस छोड़ना, वाटर कैनन से पानी की बौछार करना और लाठियां बरसाना कहां की सभ्यता है? यह तो सरकार का आतंकी हमला है।

सपा सुप्रीमो ने सवाल करते हुए कहा कि भाजपा ने इन्हीं किसानों से वादा किया था कि उनकी आय दुगनी करेंगे। लागत का ड्योढ़ा मूल्य देंगे। इन वादों का क्या हुआ? भाजपा राज में धान की लूट हुई, किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिला। इतना ही नहीं जेवर एयरपोर्ट में अधिग्रहीत जमीन को ऊसर बंजर बताकर किसानों को मुआवजा नहीं बंट रहा है।

भाजपा की कुनीतियों से आंदोलित किसान

सपा मुखिया ने आगेे कहा कि पंजाब, हरियाणा ही नहीं उत्तर प्रदेश के किसान भी भाजपा की कुनीतियों से आंदोलित और आक्रोशित है। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मिसकाल व्यवस्था से भाजपा दुनिया की बड़ी पार्टी बनने का दावा तो करती है पर वह मिसकाल में उस जगह का पता नहीं बताती जहां किसान धान पहुंचाए, उसको फसल की सही कीमत मिले। और नौजवान को जहां रोजगार हासिल हो सके। समाजवादी काले कानून के खिलाफ किसानों की मांगों का समर्थन करती हैं।

यह भी पढ़ें- आरक्षण समाप्‍त करना चाहती है भाजपा इसलिए जाति आधारित जनगणना का कर रही विरोध: अखिलेश

निर्दोष लोगों पर लगाए जा रहे झूठे केस

वहीं अखिलेश ने आगे कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल है। दुनिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी यहां है। हिरासत में मौतों के मामले में भी सबसे ऊपर हैं। निर्दोष लोगों पर झूठे केस लगाए जा रहे हैं। बाजार में शोषण है। नौजवान बर्बाद है। भाजपा बड़ा झूठ बोलती है। मुख्यमंत्री जी ने दस हजार मेगावाट का सोलर एनर्जी प्लांट बनाने की घोषणा की है। लेकिन कन्नौज में समाजवादी सरकार में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की उपस्थिति में जो सोलर एनर्जी प्लांट लगा उससे किसान का ट्यूबवेल, चक्की और गांवों की बिजली आपूर्ति हो रही थी, भाजपा राज ने उसे बंद करा दिया।

यह भी पढ़ें- बोले अखिलेश, काम की जगह कड़े कानून के नाम पर जनता को बहका रहें मुख्‍यमंत्री, कोरोना संभल रहा न क्राइम