भाजपा हटाने से पहले सपा तो बचा लें अखिलेश: मनोज मिश्र

मनोज मिश्र
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। नौ अगस्‍त से शुरू होने वाले समाजवादी पार्टी के ‘‘भाजपा हटाओं देश बचाओं” कार्यक्रम से पहले आज बीजेपी ने पूर्व मुख्‍यमंत्री पर निशाना साधा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्‍ता डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि अखिलेश यादव देश व प्रदेश से भाजपा को हटाने से पहले सपा को तो बचा ले, अभी प्रदेश में मात्र भाजपा सरकार के चार महीने ही पूरे हुए है और वह भाजपा हटाने लगे है। उन्हे पूरी ताकत सपा को बचाने में लगानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- योगी का विरोधियों पर हमला, चोरों को अच्‍छी नहीं लगती चांदनी रात

प्रदेश प्रवक्‍ता ने ‘‘भाजपा हटाओं देश बचाओं ‘‘ आन्दोलन को देश-प्रदेश की जनता के साथ भद्दा मजाक बताते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने भाजपा को पूर्ण ही नहीं बल्कि प्रचण्ड बहुमत दिया है। हम इस दौरान केन्द्र सरकार और महज चार महीने में प्रदेश सरकार ने जनता के हित में लोक कल्यण संकल्प पत्र के वायदों को पूरा कर जनहित व विकास कार्यो के नए लक्ष्य तए किए है जो अखिलेश सरकार पूरे पांच वर्ष नहीं कर सकी।

यह भी पढ़ें- गुड न्‍यूज: योगी की एक योजना से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी, युवाओं को मिलेगा रोजगार

डॉ. मिश्र ने अ‍खिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देर से सही उन्‍हें ‘राम‘ तो याद आए। इसलिए देर आये दुरस्त आये। राम भक्तों पर गोली चलवाने वालो को भगवान राम ही सदबुद्धि दे।

वहीं भाजपा सरकार की नीतियों पर प्रदेश प्रवक्‍ता ने कहा कि भाजपा केवल राजनैतिक आंदोलन नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों का आंदोलन भी कर रही है, भारत में किसी भी राजनैतिक दल ने ऐसा एक भी आन्दोलन नही किया। भाजपा वृक्षारोपण और दुनिया का सबसे बडा रक्तदान कार्यक्रम करने जा रही है।

यह भी पढ़ें- योगी सरकार ने पेश किया 3.84 लाख करोड़ का पहला बजट, जाने बजट की खास बातें