पद एंव गोप‍नीयता की शपथ के साथ आनंदीबेन पटेल बनीं UP की 34वीं राज्यपाल

महिला राज्यपाल
राज्यपाल पद की शपथ लेतीं आनंदीबेन पटेल।

आरयू ब्‍यूरो, लखनऊ। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को उत्तर प्रदेश की 34वीं राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविंद माथुर ने उन्‍हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में निवर्तमान गवर्नर राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

आनंदीबेन ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। वह प्रदेश की 34वीं राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश का गठन होने के बाद 25वीं राज्यपाल हैं। उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य की पहली महिला राज्यपाल बनने का गौरव हासिल हुआ है। आज सुबह आनंदीबेन पटेल अमौसी एयपोर्ट पहुंची। जहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों ने स्वागत किया। इससे पहले उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

यह भी पढ़ें- आनंदीबेन पटेल बनीं UP की गवर्नर, बिहार और MP के साथ इन राज्यों के भी बदले राज्यपाल

आनंदीबेन पटेल एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो मध्य प्रदेश की राज्यपाल तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। वे 1998 से गुजरात की विधायक बनी थी। वे 1987 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं और गुजरात सरकार में सड़क और भवन निर्माण, राजस्व, शहरी विकास और शहरी आवास, आपदा प्रबंधन और वित्त आदि महत्वपूर्ण विभागों की काबीना मंत्री का दायित्व निभा चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- राज्यपाल व CM योगी ने राजभवन में विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण, कही ये बातें

बता दें कि वर्ष-2014 के शीर्ष 100 प्रभावशाली भारतीयों में उन्हें सूचीबद्ध किया गया है। वे गुजरात की राजनीति में “लौह महिला” के रूप में जानी जाती हैं। जनवरी 2017 में वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल नियुक्त हुई थी। आनंदीबेन पटेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की करीबी मानी जाती हैं।

यह भी पढ़ें- कार्यकाल पूरा होने पर राज्‍यपाल राम नाईक का कुलपतियों ने किया अभिनंदन, भावुक गर्वनर ने कही ये बातें