आरयू ब्यूरो, लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दौरान आग लग गई, जिससे परिक्षार्थियों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन ने परिसर खाली कराया। साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गोमतीनगर के विनयखंड स्थित जीजीआइसी में शनिवार सुबह भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी बैठे थे। इसी दौरान एसी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग लग गई। इस दौरान एक कमरे से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग बढ़ने लगी। धुएं और आग की लपटें देख अभ्यर्थी परीक्षा कक्षों से बाहर भागे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक इतनी तेजी से फैली कि शुरुआत में किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या करें। मौके पर मौजूद कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर दमकल विभाग की टीम ने। घंटेभर मे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल ऑफिस में लगे एसी में शार्ट सर्किट से लगी थी। जिससे प्रिंसिपल रूम पूरी तरह जल गया। कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का पेपर का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित था।
यह भी पढ़ें- विकासनगर में लगी भीषण आग, सैकड़ों झोपड़ियां जलकर राख, सिलेंडर के धमाकों से गूंजा इलाका
वहीं आग बुझने के बाद परीक्षा अधिकारियों ने पूरे परिसर का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कहीं कोई खतरा बाकी न रहे। इसके बाद अभ्यर्थियों को शांत कराकर परीक्षा कक्षों में वापस बैठाया और परीक्षा दोबारा शुरू कराई गई। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।




















