महिला आरक्षण पर बोले अखिलेश, दरारवादी है भाजपा की राजनीति

अखिलेश यादव
प्रेसवार्ता में बोलते अखिलेश यादव।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल संसद में गिरने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुक्रवार रात को देश के नाम संबोधन में विपक्ष पर महिलाओं को हक छीनने का आरोप लगाया। इस पर पलटवार करते हुए महिला आरक्षण बिल पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सोच सामंती, संकीर्ण और तंग है। महिला आरक्षण ध्यान भटकाने की कोशिश है। आधुनिक महिलाओं के साथ इनकी सोच ठीक नहीं है। भाजपा की राजनीति दरारवादी है। ये भाजपा की बदनीयत की बड़ी हार है।

सपा मुख्यालय पर प्रेसवार्ता में बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम एक ऐतिहासिक, लोकतांत्रिक जीत के अवसर पर मिल रहे हैं। साथ ही कहा कि जब सरकार की बदनीयत की हार हुई है और परिसीमन बिल पास नहीं हो पाया है। संसद में हार का मतलब होता है कि सरकार अब जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं करती है, ऐसे में उसे बने रहने का कोई हक नहीं है। अखिलेश ने जोर देते हुए कहा कि विपक्ष ही अब सही मायने में जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

सपा नेता ने कहा कि भाजपाई नाकारात्मक राजनीति का आधार हमेशा से दरारवादी रहा है। भाजपा वाले सबसे पहले लोगों के बीच अविश्वास पैदा करते हैं, फिर इनलोगों को बांट कर लोगों को आपस में लड़वाते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपाई सरकार बचाने और सत्ता पाने के लिए कोई भी साजिश कर सकते हैं। महिलाएं ही भाजपा को हराएंगी, भाजपाई सोचते हैं जो पुराने सोच की महिलाएं हैं उनके अपनी ओर कर लें। साथ ही कहा कि ये टीवी सीरियल की आपसी राजनीति को असल जिंदगी में औरतों के बीच एक लाइन खींचने के लिये इस्तेमाल करना चाहते थे, जिससे महिला एकता ना बना पाएं।

सपा मुखिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति इनकी सोच सामंती है। भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डाल कर उनको ठगना चाहती थी, लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपाई मंसूबों को धूल चटा दी। ये भाजपा के खिलाफ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है।

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण का INDIA गठबंधन करेगा समर्थन, खड़गे ने कहा, रिजर्वेशन के साथ, लेकिन सरकार की मंशा व परिसीमन पर आपत्ति

इस दौरान चाय की दुकान पर हुई कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता की चाय दुकान पर कार्रवाई हुई और कहा गया एल्युमिनियम में चाय बन रही। सीएम अजय कुमार बिष्ट का कोई खासम खास कोई बैठा तो मेरे घर चले वहां भी एल्युमिनियम ही उपयोग होता। ये लोग नाली से चाय बनाते, जो समाजवादी चाय वाला है इसका चाय अच्छा है, भाजपा के चाय का दूध खराब है।

यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर CM योगी ने कहा, ये देश के लोकतांत्रिक इतिहास का काला अध्याय