कोरोना के बढ़ते केस पर केजरीवाल ने कहा, “स्थिति गंभीर, लेकिन घबराना नहीं” लॉकडाउन लगाने के सवाल पर भी दिया जवाब

दिल्लीप में कोरोना

आरयू वेब टीम। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोना से ठीक होकर वापस काम पर लौट आए हैं। केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना बढ़ते केस को लेकर स्थिति के बारे में भी बताया। केजरीवाल ने कहा कि स्थिति गंभीर है, लेकिन घबराना नहीं है।

केजरीवाल ने आज प्रेसवार्ता में दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर कहा, ”कई लोग पूछ रहे हैं कि लॉकडाउन लगेगा? मैं कहना चाहता हूं कि अगर आप लोग मास्क पहनेंगे तो लॉकडाउन नहीं लगेगा। जब भी घर से निकलेंगे मास्क जरूर लगा कर निकलें। जरूरी ना हो तो घर से ना निकलें। हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं है। कोशिश है कि कम से कम प्रतिबंध लगाएं”।

केजरीवाल ने कहा, ”पूरे देश के साथ-साथ दिल्ली में भी कोरोना बहुत तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है। कल 20 हजार से ज्यादा केस आए थे, आज करीब 22 हजार केस आएंगे। रोजाना बहुत तेजी से केस बढ़ रहे हैं। ये चिंता का विषय जरूर है, लेकिन मैंने पहले भी कहा है कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। मैं यह बात सारा डेटा देखकर बोल रहा हूं।”

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल को हुआ कोरोना, संपर्क में आए लोगों से की जांच कराने की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा, ”पिछली लहर के दौरान सात मई को 20,000 केस आए थे और 341 मौत हुई थीं, लेकिन आठ जवनरी को 2022 को 20 हजार केस आए और सिर्फ सात मौत हुई हैं। पिछली लहर के दौरान इसी टाइम में 20 हजार बेड पर अस्पतालों में मरीज थे। आठ जनवरी 2022 यानी कल सिर्फ 1500 बेड पर ही मरीज हैं।

यह भी पढ़ें- केजरीवाल सरकार का फैसला, कोरोना पॉजिटिव सभी मरीजों की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग