जेल के बाहर फिर खुली हवा में सांस लेगा साध्वियों से बलात्‍कार करने व हत्‍या का दोषी राम रहीम, मिली 30 दिन की पैरोल

राम रहीम

आरयू वेब टीम। साध्वियों से बलात्कार और हत्या का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर एक बार फिर से हरियाणा की खट्टर सरकार ने अपनी कृपा बरसाई है। राम रहीम को 30 दिन की परोल दी गई है। बलात्‍कारी-हत्‍यारे को इससे पहले भी इसी साल जनवरी में परोल दी गई थी, इसे लेकर ये सातवीं बार पेरोल दी गई है। कहा जा रहा इस बार भी वह यूपी के बागपत में ही रहेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक रोहतक की सुनारिया जेल से परोल मिलते ही वो अपने बागपत स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम जाएगा। जहां आश्रम पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। डेरा की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। बिना जानकारी और सूचना के किसी भी अंदर जाने नहीं दिया जाएगा। इससे पहले उसके लिए सिरसा से घोड़े और गाय पहुंचाए गए हैं। इसी साल जनवरी में 40 दिन की पैरोल मिली थी। कैद के 30 महीने में गुरमीत की ये 7वीं पैरोल है।

यह भी पढ़ें- हत्‍या व साध्वियों से बलात्‍कार का दोषी राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर फिर निकल आया जेल से बाहर, पुलिस की कड़ी सुरक्षा में पहुंचा आश्रम
जानें कब-कब मिली पेरोल

24 अक्टूबर 2020 को पहली बार सरकार ने बीमार मां से मिलने के लिए ये एक दिन की पैरोल दी।

21 मई 2021 को दूसरी बार बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल दी।

सात फरवरी 2022 को हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिनों की पैरोल दी।

वहीं चौथी बार जून 2022 को फिर से एक महीने की पैरोल दे दी।

अक्टूबर 2022 को एक बार फिर से 40 दिनों की पैरोल पर रिहा किया।

21 जनवरी 2023 को डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती में शामिल होने के लिए 40 दिन की पैरोल मिली।

यह भी पढ़ें- हत्‍या व बलात्‍कार का दोषी राम रहीम पहुंचा दोबारा जेल, 21 दिन की फरलो आज खत्म