भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, दिया कुमारी-प्रेम चंद बैरवा डिप्टी सीएम

भजन लाल शर्मा

आरयू वेब टीम। मध्य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान में अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया है। सांगनेर के विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान का नया सीएम चुना गया है। उदयपुर में हुई भाजपा विधायक दल की पहले बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम ऐलान किया गया। इसके अलावा दिया सिंह और प्रेम चंद बैरवा को डिप्टी सीएम नियुक्त किया गया है।

इससे पहले राजस्थान के पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी.जोशी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था।

वहीं बात करें राजस्थान के नए सीएम भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वह चार बार महामंत्री रहे हैं और आरएसएस एबीवीपी से जुड़े रहे हैं। भजनलाल आरएसएस की फेवरेट लिस्ट में हैं। बीजेपी ने सांगानेर से मौजूदा विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को टिकट दिया था।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में खत्म हुआ सीएम पद का संस्पेस, भाजपा ने मोहन यादव को सौंपी कमान

भाजपा विधायक दल की बैठक मंगलवार शाम चार बजे शुरू हुई। बैठक में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया गया। बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद रहे। इससे पहले केंन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे के साथ एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- छत्‍तीसगढ़ के मुख्यमंत्री होंगे विष्णु देव साय, BJP विधायक दल की बैठक में आखिरकार हुआ फैसला