बोले अखिलेश, EVM को लेकर जनता के मन में शंका से हो रहा लोकतंत्र कमजोर, बैलेट पेपर निर्वाचन की सत्यता का पुख्ता सबूत

मतदान
फाइल फोटो।

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। राजस्थान छत्तीसगढ़ और, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली चौंकाने वाली जीत के बाद ईवीएम में वोटों की हेरा-फेरी को लेकर मचा हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी की बमपर जीत के बाद फिर ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठना काफी तेज हो गया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि, ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है।

यह भी पढ़ें- ममता ने भाजपा पर लगाया वोट लूटने का आरोप, उठाई EVM जांच की मांग, कांग्रेस के साथ 2024 का चुनाव लड़ने की इच्छा भी जताई

अखिलेश यादव ने सोशस साइट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका होने से देश का लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। बैलेट पेपर से चुनाव लोकतंत्र में विश्‍वास की पुनर्स्थापना के लिए जरूरी है। तकनीकी के माध्यम से घपलों-घोटालों की खबर आम बात हो गयी है, तो फिर ईवीएम शक के घेरे से बाहर कैसे हो सकता है। देश में ईवीएम को लेकर एक जनमत कराने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश का बीजेपी पर निशाना, संविधान की मूल भावना से भाजपा ने किया खिलवाड़

साथ ही कहा कि लोकतंत्र में जनता को सिर्फ सरकार चुनने का ही अधिकार नहीं होता, चुनने के तरीके और चुनने के माध्यम को चुनने का भी अधिकार होता है। इसी के आधार पर दुनिया के विकसित देशों ने ईवीएम के स्थान पर फिर से बैलेट पेपर यानी मतपत्र से चुनाव कराना शुरू कर दिया है। बैलेट पेपर निर्वाचन की सत्यता का पुख्ता सबूत होता है।

यह भी पढ़ें- राज्‍यों के चुनावी नतीजे पर बोले अखिलेश, नहीं है निराश, हर घर बेरोजगार, मांगे रोजगार के नारे के साथ लड़ेंगे लोकसभा इलेक्‍शन