भारत बंद पर कहीं रोकी गई ट्रेनें तो कहीं तोड़फोड़, जानें कहां रहा कितना असर

भारत बंद पर कहीं रोकी गई ट्रेनें
ट्रेन रोककर प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।

आरयू वेब टीम। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस समेत 21 विपक्षी दलों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आयी हैं। हालांकि, कुछ दलों की तरफ से यह आश्‍वासन दिया गया था कि प्रदर्शन के दौरान लोगों को किसी तरह की समस्‍या नहीं आने दी जाएगी। साथ ही, जरुरी सामानों की आपूर्ति भी प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। मगर कई जगाहों पर ऐसा नहीं हुआ।

वहीं भारत बंद के चलते तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, महाराष्ट्र समेत पूरे देश में इसका व्यापक असर देखा गया। मुंबई में जहां एमएनएस कार्यकर्ताओं ने जबरदस्ती दुकानें बंद करायी तो वहीं दूसरी तरफ पटना में विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की तरफ से बसों में तोड़फोड़ करने के साथ ही कई जगहों पर ट्रेन का परिचालन रोक दिया गया।

बिहार में प्रदर्शनकारियों ने रोकी ट्रेनें, वाहनों के तोड़े शीशे

भारत बंद के दौरान बिहार में कई जगहों पर बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकने के साथ ही बसों में भी तोड़फोड़ की। बिहार में बंद के दौरान हंगामा और आगजनी भी हुई। जहानाबाद में राजद कार्यकर्ताओं ने रेलवे ट्रैक पर आगजनी की। इसके अलावा पटना के कई इलाकों में बंद समर्थकों ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और लोगों को खदेड़ दिया। पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। वहीं बड़ी संख्या में बंद समर्थक भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचे और नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें- मोदी सरकार से हर वर्ग परेशान, देश की एकता, अखण्‍डता और लोकतंत्र बचाने को एक हो विपक्ष: मनमोहन सिंह

उत्‍तराखंड में बंद का मिला-जुला असर

उत्तराखंड में भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और सदस्यों ने शहर में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान समर्थन में बाजार और दूसरे संस्थान बंद किये गए।

कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश

सोमवार को कर्नाटक सरकार ने भारत बंद को देखते हुए एहतियातन बेंगलुरु के सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश की घोषणा की। कर्नाटक में बसों की सवाएं बंद, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने चालकों से भारत बंद का समर्थन करने का आग्रह किया।

केरल

दक्षिण राज्य केरल में भी विपक्ष के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। राज्य की बस सर्विस भी पूरी तरह से ठप है। भारत बंद के कारण लोगों को यातायात समेंत कई तरह की दिक्‍कतों का भी सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी भारत बंद का खासा असर देखने को मिला, पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंधेरी रेलवे स्टेशन पर ‘रेल रोको’ प्रदर्शन किया। वहीं महाराष्ट्र में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने भी पुणे में कई बसों पर पत्थरबाजी की।

गुजरात

गुजरात के भरूच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायरों को आग लगा बसों को रोककर प्रदर्शन किया। इससे आम यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ओडिशा

ओडिशा के भुवनेश्वर में भी भारत बंद का असर दिखाई दिया। सड़कों पर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन किया, ट्रेनेें रोकी

यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीज के दोमों को लेकर कांग्रेसियों ने विधानसभा के सामने किया प्रदर्शन