भारत में 24 घंटे में कोरोना ने ली 3,876 लोगों की जान, मिले 3.29 लाख से अधिक संक्रमित

देश में कोरोना

आरयू वेब टीम। देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में इस घातक बीमार ने तीन हजार से अधिक लोगों की जान ले ली है, जबकी इसी अवधी में 3.29 लाख से अधिक नए कोरोना  संक्रमित भी मिले हैं। वहीं 62 दिन बाद पहली बार नए मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 3,29,942 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,29,92,517 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 3,876 लोगों ने दम तोड़ा है।

साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,49,992 पहुंच गई। मंगलवार को मिले संक्रमित मरीजों की संख्या पिछले 15 दिन में सबसे कम है। इससे पहले 26 अप्रैल को 3.19 लाख केस सामने आए थे।

यह भी पढ़ें- कोरोना के विनाश के लिए CM योगी ने गोरखपुर में किया रुद्राभिषेक

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 3,56,082 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 1,90,27,304 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं।

इससे पहले नौ मार्च को 17,873 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई थी और 20,643 लोग ठीक हुए थे। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 37,15,221 पहुंच गए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे अधिक भारत में है।

74 फीसदी नए केस इन दस राज्यों में मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 74 फीसदी नए केस दस राज्यों महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, यूपी, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में दर्ज किए गए हैं।

बता दें कि सात मई को देश में सबसे ज्यादा 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि आठ मई को सबसे ज्यादा 4,187 मौतें हुई थीं। इसके बाद से संक्रमितों की संख्या और मौत का आंकड़ा कम हो रहा है। संक्रमण के नए मामलों में दिल्ली 10 राज्यों में आखिरी पायदान पर है।