बिगड़ी योगी के इस मंत्री की हालत, लोहिया अस्‍पताल में भर्ती

लोहिया अस्‍पताल में भर्ती
अस्‍पताल में भर्ती स्वाति सिंह।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री स्वाति सिंह की तबियत शनिवार सुबह अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद परिवार वाले ने उन्‍हें आनन-फानन में गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्‍टरों ने जांच के बाद उन्‍हें भर्ती कर लिया है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा उपचुनाव के BJP प्रत्‍याशी की हालत बिगड़ी, लखनऊ के SGPGI में हुआ ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार घबराहट की शिकायत पर महिला एवं समाज कल्‍याण मंत्री स्‍वाती सिंह को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्‍टरी जांच और उपचार के बाद फिलहाल उनकी हालत स्थिर बतायी जा रही है। हांलाकि स्थिति देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह आज शाम तक अस्पताल में ही भर्ती रहेंगी।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या की तबियत बिगड़ी RML अस्पताल में भर्ती

जहां लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नेगी की देखरेख में उनका ट्रीटमेंट जारी है। बताया जा रहा है कि स्वाति सिंह का ब्लड प्रेशर आज तड़के अचानक बहुत कम हो गया, जिससे उन्‍हें घबराहट की शिकायत हो गई थी। वहीं इलाज कर रहे डॉक्‍टरों के  मुताबिक शाम तक उन्हें अस्पताल में रोका जाएगा। अगर आराम मिल जाता है तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

इसके अलावा मंत्री के स्वास्थ्य खराबी का समाचार मिलने पर उनके समर्थकों का जमावड़ा लोहिया अस्पताल में शुरू हो गया है। कई मंत्रियों और भाजपा के वरष्ठि नेता उनसे अस्पताल में मिलने भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक के कांग्रेस विधायक की सड़क हादसे में मौत