दर्दनाक: गोपालगंज में मवेशी चरा रही लड़कियों पर गिरा टाइल्स से भरा ट्रेलर, छह की मौत

गोपालगंज
मौके पर जमा भीड़।

आरयू वेब टीम। बिहार के गोपालगंज में सोमवार को हुए दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बिहार के गोपालगंज जिले में सड़क किनारे मवेशी चरा रही लड़कियों के ऊपर टाइल्स से भरा ट्रेलर गिर गया, जिसके नीचे दबकर छह लड़कियों की मौत हो गई है। हादसा पुलिया धंसने से माधोपुर ओपी के सरेया नरेंद्र में हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से टाइल्स के मलबे को हटाकर शवों को बाहर निकाला।

मृतक सभी लड़कियां डीहा टोला (नोनीया टोला) के रहनी वाली हैं। हादसे के बाद डीएम अरशद अजीज और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार समेत जिला प्रशासन के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सरेया नरेंद्र पंचायत की मुखिया मेम तारा बेगम का मकान बन रहा था।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक: इंदिरा नहर में गिरी बरातियों से भरी पिकअप,सात बच्चे डूबे, तीन की मौत, चार लापता

मकान में टाइल्स लगाने के लिए राजस्थान से ट्रेलर से टाइल्स मंगायी गयी थी। मांझी-बरौली पथ पर सरेया नरेंद्र के पास पुलिया पार कर रही थी, इसी बीच पुलिया धंस गयी और ट्रेलर पलट गया। पुलिया के नीचे बकरी चरा रही लड़कियां टाइल्स के मलबे में दब गयीं।

दर्दनाक हादसा की जानकारी मिलने पर पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची, लेकिन जबतक टाइल्स हटाया गया, तब तक छह लड़कियां की मौत हो चुकी थी। फिलहाल बरौली, सिधवलिया, मांझा समेत पांच थानों की पुलिस और डीएम-एसपी मौके पर मौजूद रहेें।

यह भी पढ़ें- पुणे में दर्दनाक हादसा, बारिश से गिरी दीवार, चार बच्‍चों समेत 15 की मौत

मरने वाली लड़कियां की पहचान रमेश महतो की 17 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, राजू महतो की 12 वर्षीय पुत्री लाली कुमारी, धर्मा महतो की 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी, राजेंद्र महतो की 11 वर्षीय पुत्री प्रीति कुमारी, हरि महतो की 10 वर्षीय पुत्री अनीता कुमारी, राजू महतो की पुत्री नीलम कुमारी के रूप मे हुई है।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक: तेल लदे ट्रक की ट्रेलर से भिड़त, भाई के सामने ही जिंदा जल गया ट्रक में फंसा 19 साल का ड्राइवर