BJP की बैठक में बोले योगी, सपा-बसपा केे पूरे कार्यकाल से कई गुना काम भाजपा सरकार ने दो साल में ही कर दिया

चुनाव प्रबंधन
बैठक में भाग लेते सीएम योगी, महेंद्रनाथ पांडेय, जेपी नड्डा, सुनील बंसल व अन्या।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर मोदी सरकार बनाने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है। केंद्र के चुनाव में एक बार फिर से पताका फहराने के लिए आज बीजेपी के प्रदेश मुख्‍यालय पर चुनाव प्रबंधन से जुड़े भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक की गयी।

पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और उनमें जोश भरने के लिए सोमवार को बीजेपी मुख्‍यालय पर पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पूरे देश का वातावरण भाजपा के पक्ष में हैं, जनता के मन में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने और भाजपा की सरकार को लेकर उत्‍साह है।

यह भी पढ़ें- शिवपाल ने कहा, चाहता तो बन सकता था 2003 व 2012 में सीएम, मेरे साथ हुआ धोखा

वहीं विरोधियों को निशाने पर लेते हुए योगी बोले कि जितना काम सपा-बसपा की सरकारों ने अपने पूरे कार्यकाल में नहीं किया उससे कई गुना अधिक जनहित कार्य यूपी की भाजपा सरकार ने दो साल में ही कर दिया है। हमें योजनापूर्वक कार्य करते हुए आज जनमानस की भावनाओं के अनुरूप मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भाजपा समर्पित मतदाता बूथ तक पहुंचे और उनका मतदान कराना सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करनी होगी।

मोदी सरकार के संकल्प के साथ मतदान करेगी जनता

सीएम ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए किए गए कामों और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने के लिए जनता एक बार फिर से मोदी सरकार के संकल्प के साथ मतदान करेगी और 23 मई को जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो मोदी जी एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

हमें संगठन की योजनानुसार करना होगा काम

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि भाजपा कैडर आधारित पार्टी है, हमें संगठन की योजनानुसार काम करना होगा, 2019 के लोकसभा चुनाव में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है।

मोदी के रूप में दुनिया का सबसे मजबूत व सशक्‍त नेतृत्‍व है हमारे पास: पांडेय

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि मोदी-योगी की सरकारों द्वारा जनकल्याण के लिए किये गए कामों और उपलब्धियों को लेकर हमें जनता के बीच जाना है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की पहचान एक सशक्त राष्ट्र के रूप में बनी है। भारत का मान-सम्मान और गौरव पूरी दुनिया में बढ़ा है और आज देश व दुनिया का सबसे मजबूत व सशक्‍त नेतृत्व मोदी के रूप में हमारे पास है। संगठनात्मक योजनाओं के माध्यम से जन-जन तक पार्टी की पहुंच बनाने के लिए कुशल मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है।

यह भी पढ़ें- भारत ने विकास का तो पाकिस्तान ने विनाश का चुना है रास्ता: योगी

इस दौरान महेंद्र पांडेय ने सीएम की भी तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि हमारे पास सक्रिय मुख्यमंत्री के रूप में काम करने वाले योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है। योगी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास में अभूतपूर्व काम करते हुए लोकसभा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये। योगी सरकार की छवि पारदर्शी प्रशासन, बेहतर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ भाजपा सरकार ‘जनता के द्वार’ के मंत्र पर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें- BJP की बैठक में बोले योगी, सपा-बसपा केे पूरे कार्यकाल से कई गुना काम भाजपा सरकार ने दो साल में ही कर दिया

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया की वे लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश से 74 प्लस सीटों पर पार्टी की विजय का लक्ष्य लेकर अपने-अपने कार्यो में जुट जायें। पार्टी ने 2014 लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल की। फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई।

यह भी पढ़ें- केशव मौर्या ने कहा अयोध्‍या में बनकर रहेगा राम मंदिर, भाजपा के लिए है आस्‍था का विषय

बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की और मार्गदर्शन किया। बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चुनाव सहप्रभारी गोवर्धन झड़पिया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोबिन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, त्रम्यबक त्रिपाठी, अमर पाल मौर्या, संतोष सिंह, प्रकाश पाल, वाइपी सिंह, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश सहमुख्यालय प्रभारी अतुल अवस्थी सहित कई अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।