भाजपा में शामिल हुए पूर्व डीजी सूर्य कुमार शुक्‍ला व बसपा के पूर्व विधायक सहित ये नेता

सूर्य कुमार शुक्ला
भाजपा के नए सदस्यों के साथ महेंद्र पाण्डेेय, अनुपमा जायसवाल व अन्य।

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। मोदी और योगी सरकार गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए दिन-रात काम कर रही है। यही वजह है कि लोग तेजी से भाजपा से जुड़ रहें हैं। ये बातें बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने प्रदेश मुख्‍यालय पर बसपा व रालोद के नेताओं के अलावा पूर्व डीजी होमगार्ड सूर्य कुमार शुक्ला व अन्‍य सेवानिवृत्‍त अधिकारियों को भाजपा में शामिल करने के दौरान कही।

प्रदेश अध्‍यक्ष ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार में शामिल होने के बाद आप सब अपने-अपने क्षेत्रों व समाज में भाजपा को मजबूत करते हुए नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए योजनापूर्वक कार्य में जुट जाये।

यह भी पढ़ें- लखनऊ यूनिवर्सिटी में DG ने ली राम मंदिर बनाने की शपथ, वीडियो वायरल, उठें सवाल

आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बसपा के वरिष्ठ नेता व तीन बार विधायक रह चुके छोटेलाल वर्मा (आगरा), पूर्व पुलिस महानिदेशक होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला (रायबरेली), राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव डॉ. यतेंद्र कुमार सैनी (बुलंदशहर), बद्री विशाल त्रिपाठी चेयरमैन रामनगर (बाराबंकी), हरेंद्र जायसवाल वैश्य समाज उपाध्यक्ष (देवरिया), जय श्री पाण्डेय चेयरमैन नगर पंचायत रेवती (बलिया), पूनम बोरा सामाजिक कार्यकर्ता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चेतना सेवा समिति (लखनऊ), कामता प्रसाद सेवा निवृत्त उप सचिव सचिवालय (लखनऊ), राम सेवक पूर्व पुलिस उपाधीक्षक (लखनऊ), रामेश्‍वर दयाल सेवानिवृत्त अपर परिवाहन कमिश्‍नर (सिद्धार्थनगर), कुंदन चौधरी अवकाश प्राप्त चीफ एडमिनिस्ट्रटिव इण्डियन रेलवे (प्रयागराज), सुमन अवकाश प्राप्त एडिशनल डायरेक्टर एग्रीकल्चर (लखनऊ) व हरपाल शर्मा (मेरठ) सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे।

यह भी पढ़ें- DG होमगार्ड के विदाई समारोह में होमगार्ड ने खुद को किया आग के हवाले, अस्‍पताल से भी भागा

इस अवसर पर लोकसभा चुनाव सह प्रभारी गोवर्धन झपड़िया, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, गोविंद नारायण शुक्ला, योगी सरकार की शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, एससी एसटी आयोग के अध्यक्ष ब्रजलाल, लालजी निर्मल, प्रदेश प्रवक्‍ता मनीष शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया संपर्क विभाग के सह संयोजक अभय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- BJP के अधिवेशन में बोले मोदी, चोर देश में हो या विदेश में किसी को भी नहीं छोड़गा ये चौकीदार