प्रियंका के कांग्रेस में शामिल होने की खुशी में लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्‍न, लगाएं इंदिरा इज बैक के नारे

इंदिरा इज बैक

आरयू ब्‍यूरो, 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी केे आधिकारिक प्रवेश के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के देशभर में खुशियां मनाने की खबर आ रही है। वहीं इस बीच बुधवार की शाम सूबे की राजधानी लखनऊ में भी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाया।

कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय पर जहां आतिशबाजी चलाने के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर इंदिरा इज बैक के नारे लगाने के साथ ही प्रियंका गांधी को महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी देने के लिए नेता व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के प्रति भी आभार जताया। वहीं पोस्‍टर के माध्‍यम से प्रियंका गांधी को मां दुर्गा का अवतार कहते हुए भ्रष्‍टाचार रूपी असुरों का वध करने वाला भी बताया।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले राहुल का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी की राजनीत में इंट्री, मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, कांग्रेसियों में हर्ष

इंदिरा इज बैकइस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष राजबब्‍बर ने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्‍ट्रीय महासचिव के साथ ही पूर्वी यूपी का प्रभारी बनाकर कार्यकर्ताओं के मनोबल को एक नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।प्रदेश अध्‍यक्ष ने आगे कहा कि अगामी लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्‍व में यूपी कांग्रेस नंबर एक कि स्थिति हासिल करते हुए सबसे ज्‍यादा सांसद बनाएगी।

यह भी पढ़ें- प्रियंका को कांग्रेस का महासचिव बनाए जाने पर राहुल ने कहा, घबराए हुए हैं भाजपा के लोग

प्रदेश कार्यालय पर जश्‍न के दौरान पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, राजबहादुर, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ल, फजले मसूद, विनोद चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आरपी त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, वीरेंद्र मदान, अरूण प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, अनीस अंसारी, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, अंशू अवस्थी, उमाशंकर पाण्डेय, पीयूष मिश्रा, सिद्धि श्री, प्रियंका गुप्ता, डॉ. अनूप पटेल, आयाज खान अच्‍छू, विशाल राजपूत, सचिन रावत, अभिषेक राज सहित कांग्रेस के अन्‍य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहें।