भाजपा ने विधान परिषद के लिए यूपी में विजय बहादुर पाठक समेत सात प्रत्याशी किए घोषित

विजय बहादुर पाठक
विजय बहादुर पाठक। (फाइल फोटो)

आरयू ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले यूपी और बिहार विधान परिषद की 13 सीटों पर भाजपा ने एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में एमएलसी चुनाव के लिए विजय बहादुर पाठक समेत यूपी से सात उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। जिनमें महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है।

वहीं विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह और अशोक कटारिया को भाजपा ने रिपीट किया है। ये तीनों वर्तमान में एमएलसी हैं। वही भाजपा ने बिहार के जिन नामों का ऐलान किया है उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। शाहनवाज हुसैन को इस बार एमएलसी का टिकट नहीं दिया गया है।

दरअसल विधान परिषद की 13 सीटें पांच मई को रिक्त होने जा रही है। इसमें दस सीटें भाजपा और एक उसके सहयोगी अपना दल (एस) के पास थीं, जबकि एक-एक सीट सपा और बसपा के पास है।

यह भी पढ़ें- भाजपा ने दिया लोकसभा टिकट लेकिन भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने कर दिया चुनाव लड़ने से इंकार

बता दें कि भाजपा से विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, अशोक कटारिया, निर्मला पासवान, बुक्कल नवाब, मोहसिन रजा, विद्या सागर सोनकर, डा. सरोजनी अग्रवाल, अशोक धवन और यशवंत के नाम शामिल हैं। जबकि अपना दल (एस) से आशीष पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। दूसरी ओर सपा के प्रदेश उत्तम नरेश चंद्र उत्तम और बसपा के इकलौते एमएलसी भीमराव आंबेडकर का कार्यकाल भी पांच मई को खत्म हो जाएगा।

देखें लिस्ट-

यह भी पढ़ें- यूपी राज्यसभा चुनाव का रिजल्ट जारी, भाजपा को आठ, सपा को दो सीट पर मिली जीत