राहुल पर हमला करने वाला BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार

दागी उम्‍मीदवारों
राहुल गांधी। (फाइल फोट)

आरयू वेब टीम।

बाढ़ पीडितों से मिलने गुजरात पहुंचे राहुल गांधी के काफिले पर किए गए हमले के मामले में पुलिस ने आज जयेश दर्जी नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्‍स को भाजपा का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर घटना से आक्रोशित प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल ने विरोध की जगह बाढ़ पीडितों की मदद करने का संदेश देने के साथ ही मोदी पर भी जमकर हमला बोला।

यह भी पढ़ें- गुजरात पहुंचे राहुल गांधी की कार पर पथराव, राहुल बोले इससे नहीं डरता

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस उपाध्यक्ष के काफिले पर पत्‍थरों से हमला वाले जयेश दर्जी को पुलिस ने गुजरात के धनेरा से गिरफ्तार किया है। कुछ लोग इस व्‍यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता बता रहे हैं तो कुछ इसे भाजपा का नेता कह रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश भर के कई अन्‍य जिलों में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। अपने कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए राहुल ने संदेश देते हुए कहा कि वह विरोध प्रदर्शन करने के बजाय बाढ़ पीढ़ितों की मदद करें तो बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें- जानें राहुल गांधी ने मोदी को क्यों बताया कमजोर प्रधानमंत्री

इसके साथ ही आज राहुल ने संसद भवन में पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मुझे अफसोस है कि मुझ पर हुए हमले पर पीएम मोदी की तरफ से निंदा नहीं की गई। साथ ही उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि जो खुद घटना को अंजाम देता है, वो निंदा कैसे कर सकता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पत्थरबाजी करना भाजपा और आरएसएस की राजनीति का तरीका है।

यह भी पढ़ें- 15 लाख का सूट पहनकर चरखा कातते हैं मोदी जी: राहुल गांधी

बता दें बनासकांठा में बाढ़ की वजह से 61 लोगों की मौत हो चुकी है,पीडि़तों मिलने जा रहे राहुल गांधी का काफिला जिस समय बनासकांठा में धानेरा इलाके के लाल चौक से गुजर रहा था। वहां मौजूद भीड़ में से किसी ने पत्थर से गाड़ी पर हमला किया। गाड़ी के पीछे का शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। गाड़ी में आगे बैठने के कारण राहुल बच गए।

यह भी पढ़ें- सहारनपुर के बॉर्डर पर पीडि़तों से मिले राहुल, कहा देश में दलित, कमजोर को दबाया जा रहा