बोले मोदी, अंतरिक्ष में ‘मिशन शक्ति’ को अंजाम देकर भारत बना चौथा बड़ा देश, लो अर्थ ऑर्बिट में मार गिराया सैटेलाइट

मिशन शक्ति
देश को संबोधित करते प्रधानमंत्री।

आरयू वेब टीम। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के नाम संबोधन में भारत के अंतरिक्ष मिशन की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे मिशन शक्ति के तहत महज तीन मिनट के भीतर 300 किलोमीटर दूर एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया। अंतरिक्ष में ये उपलब्धि हासिल कर, अमेरिका, चीन और रूस के बाद ऐसा करने वाला भारत चौथा बड़ा देश बना है।

यह भी पढ़ें- ISRO की अंतरिक्ष में एक और उपलब्धि, फ्रेंच गुयाना से किया GSAT-31 को लॉन्‍च, देखें वीडियो

पीएम ने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में एक सैटेलाइट को मार गिराया है। भारत ने इस मिशन को ‘मिशन शक्ति’ का नाम दिया है। आज भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बन गया है। मोदी ने बताया कि एलईओ सैटेलाइट को मार गिराना एक पूर्व निर्धारित लक्ष्य था। भारत के वैज्ञानिकों ने इस मिशन के सभी लक्ष्यों को हासिल किया है, इसके लिए भारत में निर्मित सैटेलाइट का इस्तेमाल किया गया था।

यह भी पढ़ें- ISRO ने लॉन्च किया सबसे वजनी सैटेलाइट GSAT-11, ब्रॉडबैंड सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज हमारे पास पर्याप्त संख्या में सैटेलाइट हैं जो कृषि, रक्षा, सुरक्षा, संचार समेत कई क्षेत्रों में सहायता मिल रही है। इसके तहत रेलवे को  भी फायदा मिलेगा। साथ ही आगे यह भी कहा कि भारत की कोशिश किसी देश को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं है, बल्कि रक्षात्मक रवैया अपनाने के लिए है। मोदी बोले कि हमारा ये ऑपरेशन किसी भी तरह की संधि का उपयोग भी नहीं करता है, जिससे देश में सुरक्षा और शांति का माहौल बना रहा। पीएम ने कहा कि हमारी कोशिश शांति बनाए रखना है ना कि युद्ध का माहौल बनाना।

मालूम हो कि प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से ट्वीट कर अपने संबोधन के बारे में जानकारी दी थी। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा था कि उनका संबोधन 11.45 से 12.00 बजे के बीच होगा, हालांकि उनका संबोधन 12.20 के आसपास शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें- IRNSS-1I नैविगेशन सैटेलाइट का इसरो ने सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण