हेलिकॉप्‍टर की क्रैश लैंडिंग में बाल-बाल बचे CM फडणवीस, लातूर से लौट रहे थे मुंबई

हेलीकॉप्टर क्रैश लैंडिंग

आरयू ब्‍यूरो,

मुंबई। महाराष्‍ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज एक बडे़ हादसे का शिकार होते-होते बचे। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सीएम के लातूर से मुंबई लौटने के दौरान उनके हेलीकॉप्‍टर में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उनके हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई। इस दुर्घटना में मुख्‍यमंत्री और उनकी टीम पूरी तरह से सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें- बाल-बाल बचे आजम खान, खेत में उतारा गया हेली‍कॉप्‍टर

हेलीकॉप्‍टर में कुल छह लोग सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ गयी। लैंडिंग के समय हेलीकॉप्टर ज्यादा ऊँचाई पर नहीं था पायलेट ने समझदारी दिखाते हुए क्रैश लैंडिंग कर एक बड़ा हादसा होने से बचा लिया। इस हादसे में सीएम व अन्‍य लोगों को मामूली चोंटे आई हैं।

यह भी पढ़ें- पाकिस्‍तान के एबटाबाद में 47 लोगों के साथ प्‍लेन क्रैश

मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट पर जानकारी देते हुए लिखा कि हमारे हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई लेकिन मैं और मेरी टीम के सभी सदस्य सकुशल हैं। मुख्यमंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर भी कहा कि सभी की शुभकामनाओं के चलते वह सकुशल हैं। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद उनके साथ था।

यह भी पढ़ें- 91 लोगों के साथ रूसी सेना का विमान काला सागर में क्रैश

बता दें कि मुख्यमंत्री लातूर में जल संरक्षण से जुड़े एक कार्यक्रम में गये थे, जहां से मुंबई लौटते समय यह हादसा हुआ। वहीं डीजीसीए ने घटना पर एक बयान जारी कर कहा कि हेलीकॉप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी वैसे ही हवाओं का विपरीत रुख देख कर पायलट ने तुरंत लैंड कराने का निर्णय किया, लेकिन एक बिजली के तार में फंसने से संतुलन बिगड़ गया। हादसे में हेलीकॉप्टर क्षतीग्रस्‍त हो गया है।