कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

सोनिया गांधी
फाइल फोटो।

आरयू वेब टीम। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है। दरअसल उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उनको दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सोनिया गांधी का इलाज डाक्टरों की देख-रेख में किया जा रहा। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा। उन्हें दो मार्च यानी गुरुवार को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और कई जांचों के दौर से गुजर रही हैं। उनकी हालत स्थिर है।”

यह भी पढ़ें- दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुई कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी

बता दें कि इस साल में ये पहली बार नहीं है, जब सोनिया गांधी को बीमारी के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया हो। इससे पहले भी वह जनवरी के महीने में बीमार हो चुकी हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता को फेफड़ों में संक्रमण के चलते भर्ती किया गया था। उस दौरान सोनिया गांधी को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के महाधिवेशन में बोलीं सोनिया गांधी, BJP-RSS की सरकार ने किया संस्‍थाओं पर कब्‍जा, भड़काई जा रही नफरत की आग